फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साथी ही निकला चालक का कातिल

साथी ही निकला चालक का कातिल

Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
साथी  ही निकला चालक का कातिल
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कटका सरदार ढाबा के पास एक अप्रैल की रात हुई ट्रक चालक की हत्या में शामिल उसके साथी को पुलिस ने शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मृतक का मोबाइल, लूट के पैसे व घटना में प्रयुक्त राड बरामद किया। आरोपी के विरुद्घ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि कछवां थाना क्षेत्र के कटका स्थित सरदार ढाबा के पास ओंकार सिंह पुत्र गुरी सिंह निवासी सिहारी थाना चोबारी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश की एक अप्रैल की रात उसके ट्रक केबिन में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जानकारी होने पर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज किया गया था। शनिवार को कछवां निरीक्षक बृजेश सिंह को सूचना मिली कि चालक हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी भागने की फिराक में कटका के पास जीटी रोड पर खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही निरीक्षक बृजेश सिंह उपनिरीक्षक राकेश कुमार व अजय कुमार यादव के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में आरोपी सरवन कश्यप पुत्र जगदीश चंद्र निवासी रीतामई थाना गुरुसहायगंज जनपद कन्नौज ने बताया कि ट्रक चालक ओकार सिंह से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी की गाड़ी चलाते थे। कुछ महीने पहले मैने गाड़ी छोड़ दी थी। करीब दो माह पूर्व ओंकार ने आठ हजार रुपये में उसे सहायक चालक के रूप में रखा था। एक महीने पूर्व मैने घर पैसा भेजने के लिए उससे पैसा मांगे तो नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। 31 मार्च को कलकत्ता से दिल्ली जाते समय कछवां क्षेत्र के कटका स्थित एक पेट्रोल पंप पर खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी तो ओंकार की हत्या कर उसके पास पैसे लूटने की योजना बनाई। रात को ओंकार सो रहा था इसी बीच कि राड से उसके सिर पर हमला बोलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद केबिन में रखा 30 हजार रुपये लूटकर फरार गया। घटना के बाद वह ओंकार का मोबाइल साथ ले गया। इसकी वजह से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

ओंकार हत्या कांड के खुलासे में कछवां थाने एवं पूर्व में सर्विलांस में तैनात रहे आरक्षी अजय कुमार यादव का अहम रोल रहा। उसे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया। उसने हत्यारोपी का सुराग लगाकर कछवां पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता पर एसपी ने अजय कुमार को तीन हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed