फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्राम्य विकास के अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार

ग्राम्य विकास के अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 06 Apr 2018 11:46 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम्य विकास के अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विकास भवन परिसर में धरना देते कर्मचारी
मिर्जापुर। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास भवन और ब्लाक कार्यालयों में कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुहम्मदपुर के बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता से बदसलूकी का आरोप आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विकास भवन में धरना के दौरान परियोजना निदेशक डा. हरिचरण सिंह ने आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी की ओर से बीडीओ मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता के साथ बदसलूकी करने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आंदोलन को कई संगठनों ने समर्थन दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी, ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष दूबे, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इंस्पेक्टर संघ के जिलाध्यक्ष डा. अशोक कर्नल, डीआरडीए कर्मचारी संघ के रवि दूबे ने धरना प्रदर्शन को जायजा ठहराते हुए समर्थन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय कुमार पांडेय ने आजमगढ़ के एडीएम पर कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप करने की चेतावनी दी। कहा कि खंड विकास अधिकारियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मझवां विकास खंड में बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी के साथ कोटे के विवाद को लेकर हुई बदसलूकी, खंड विकास अधिकारी छानवे नीरज दुबे व ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराने, सीखड़ में बीडीओ घनश्याम दास गुप्ता के साथ प्रधान की ओर से की गई बदसलूकी पर पर चिंता जताई गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार राय, आलोक कुमार, घनश्याम प्रसाद, चुनमुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विकास खंड सिटी में सुनील कुमार तिवारी, राजगढ़ में बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, मझवों में बीडीओ नीरज दूबे, सीखड़ में घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। सीखड़ खंड विकास कार्यालय सीखड़ पर दुसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार किया गया। बीडीओ घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान एडीओ पंचायत रामसागर, एडीओ कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह, धनुषधारी मिश्रा, बिरजू प्रसाद, अनिल कुमार, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed