फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मुख्यालय पर प्रदर्शन कर छात्र की हत्या पर जताया विरोध

मुख्यालय पर प्रदर्शन कर छात्र की हत्या पर जताया विरोध

Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पर प्रदर्शन कर छात्र की हत्या पर जताया विरोध
छात्र की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते युवा
मिर्जापुर। एलएलबी के छात्र दिलीप की इलाहाबाद में हुई हत्या के विरोध में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा एवं भारतीय बेरोजगार मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है जिसके चलते पिछड़ी और अनुसूचित जाति के साथ घटनाएं हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पचास लाख मुआवजा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में 10 फरवरी को खाना खा रहे मनबढ़ों ने छात्र दिलीप सरोज की एक मामूली बात पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। दिलीप का दोष सिर्फ इतना था कि रेस्टोरेंट से निकलते समय उसका पैर दूसरे टेबल पर बैठे अपर कास्ट के मनबढ़ों के पैर से छू गया। इसको लेकर वे लोग इतना नाराज हुए कि उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया कि कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी जातिवाद के चलते इस तरह की घटना को अंजाम देना मानवता को शर्मसार करती है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चांद मोहम्मद ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में इस तरह की घटनाएं आए दिन घट रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। गुड्डी पासवान ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान विनोद यादव, घनश्याम मौर्या, जगदीश पासवान, गौरव चंदा, संगीता राही, सीमा सिंह, सुरेंद्र नाथ कुशवाहा, रामभवन, धमेंद्र कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed