{"_id":"5a3969164f1c1b9e678c2be7","slug":"61513711894-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लाए तेजी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लाए तेजी: डीएम
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना। मातहतों से समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सदर तहसील में 219 मामले आए जिनमें से महज नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। मामलों के निस्तारण के बाद उनकी ऑनलाइन फीडिंग जरूरी है। सदर तहसील में राशन कार्ड, राजस्व, पैमाईश, भूमि पर अवैध कब्जा, चकबंदी, पेयजल की कमी की शिकायतें लोगों ने की। तहसील दिवस पर एसपी आशीष तिवारी, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीडीओ सुनील तिवारी, नीरज दूबे, तहसीलदार विकास पांडेय, पीडी डा. हरिचरण सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीपीओ प्रमोद सिंह, डूडा के रामजी उपाध्याय मौजूद रहे। लालगंज में उपजिलाधिकारी लल्लन राम की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गई, जहां 94 फरियादी आए और सात की समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकतर मामले राजस्व, बिजली, सिंचाई, पेयजल से जुड़े रहे। गगहरा के महेंद्र चौबे ने बिजली केंद्र की शिकायत की। नायब तहसीलदार उमेशचंद, रेंजर पीसी सिंह, तेजराम गौतम, थानाध्यक्ष पीके यादव आदि रहे। चुनार तहसील में उपजिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समय से निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया में कुल 91 प्रार्थना पत्र पडे मौके पर चार का निस्तारण हुआ। मड़िहान संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में तहसील दिवस पर एसडीएम सविता यादव ने जनता की समस्या सुनी। इस दौरान 56 मामले आए थे, जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। तहसीलदार रामजीत मौर्य, थानाध्यक्ष केके सिंह, बीईओ राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।
अनाज वितरण में धांधली पर तहसील में प्रदर्शन
मिर्जापुर। सदर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पड़रा हनुमान के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में अनियमितता की जा रही है। कार्डधारकों केे अनाज का वितरण नही किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुरिया, बासदेई, आशा देवी, हरसु बिंद, चंद्रबली, बसंती देवी, राम विलास, सरोजा, गुड्डू आदि मौजूद रहे।