फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकारों के पास किसानों के लिए कोई प्लान नहीं

सरकारों के पास किसानों के लिए कोई प्लान नहीं

Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरकारों के पास किसानों के लिए कोई प्लान नहीं

विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के नौगांव में शनिवार को देर शाम हुए कांग्रेस के हक मांगों कार्यक्रम में नेताओं ने किसानों बदहाली के लिए केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों को कोसा। मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पांडेय ने कहा कि सरकारें किसान विरोधी हैं। किसानों की जमीन मनमाने सर्किल रेट पर अधिग्रहण कर रही हैं, इसको नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारों के पास कोई प्लान नही है्। वह कांग्रेस की नीतियों पर ही नाम बदल कर काम कर रही है । किसानों के लिए कोई ठोस योजना नहीं चल रही है। ऋण माफी भी एक छलावा है। उन्होंने हक मांगो कार्यक्रम के तहत संपर्क संवाद संघर्ष का भी आह्वान किया ।सभा को संबोधित करते हुए राजेश नारायण तिवारी ने कहा कि भाजपा के पास किसानों को सुविधा के नाम पर सिर्फ भाषण है। जनार्दन प्रसाद पाठक ने कहा कि सभी किसानों का पूरा ऋण माफ होना चाहिए। भूपेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक किसानों का सर्वे करा कर बीमा होना चाहिए। शशिशंकर मिश्र ने कहा किसानों के लिए संघर्ष किया जाएगा । किसान रमेश कुमार, मैना पांडेय राकेश शुक्ला, राम सजीवन ने नील गायों ,छुट्टा पशुओं लंगूरों से खेती तबाह करने की समस्या उठाते हुए उपाय कराने की मांग किया। अध्यक्षता जटाशंकर पाण्डेय व संचालन सेवा दल के जिला मुख्य संगठक भूपेन्द्र कुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर नन्हकू इमाम अली आल्हा बिन्द सहित काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed