{"_id":"595d396a4f1c1b5d7e8b46be","slug":"61499281770-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी की पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी की पूरी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। गुरु पूर्णिमा पर नौ जुलाई को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी अडग़ड़ानंद महाराज के दर्शनार्थ जुटने वाली भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए। प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। प्रशासन ने सक्तेशगढ़ आश्रम मार्ग पर आठ एवं नौ जुलाई को भारी वाहनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। गुरु पूर्णिमा के दिन चुनार की ओर से आने वाले भक्तों को आश्रम जाने के लिए चेचरीमोड़ से धौंहा होते हुए आश्रम जाना पड़ेगा। लौटने के मुख्य मार्ग दुर्गा जी मोड़ होगा। भक्तों को कोई परेशानी न हो और वह सुरक्षित आ जा सकें इसके लिएस्त्रत्त् प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांट दिया है, जिसकी निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इसके अलावा पुलिस, पीएसी के जवान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। आश्रम की ओर से भी सैकड़ों की संख्या में स्वंयसेवकों का जत्था भक्तों केर मार्गदर्शन के लिए हर समय मौजूद रहेगा।
प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उपजिला मजिस्टे्रट चुनार सुनील कुमार मिश्र ने बताया व्यवस्था का सुचारु रूप से चलाने के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। पूरा इलाका तीन सेक्टरों में विभक्त होगा। जिसके लिए तीन क्षेत्राधिकारी, नौ थानाध्यक्ष, बीस उप निरीक्षक, 150 पुलिसकर्मी एवं 15 महिला आरक्षी के साथ 150पीएसी के जवान पूरे मेला क्षेत्र की निगहबानी करेंगे। साथ ही यातायात को सुगम व सुचारु रखने के लिए चुनार की ओर से आने वाले भक्तों को आश्रम जाने का मार्ग चेचरी मोड़ धौंहा निर्धारित किया गया है, लौटने के लिए मुख्य मार्ग होगा जो दुर्गा जी मोड़ बस स्टैण्ड पर निकलेगा। कहा कि इसी प्रकार मड़िहान राजगढ़ की ओर से आने वाले भक्तों की व्यवस्था भी की गई है। चार पहिया वाहन से आने वालों भक्तों के लिए आवश्यक दूरी पर वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत, लोक निर्माण एवं फायर बिग्रेड विभाग के लोग भी उपस्थित रहेंगे। बताया कि मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार महात्मा सिंह आश्रम के आतंरिक भाग, नायब तहसीलदार पीएन यादव आश्रम के मेन गेट पर एवं केके सिंह आश्रम के बाहरी क्षेत्र की निगरानी में होंगे। इसके साथ भंडारा स्थल, प्रवचन स्थल आदि प्रमुख स्थानों पर नौ लेखपालों की तैनाती की गई है।