फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विभागों के कार्यो को बनाए जनोपयोगी: देवेंद्र सिरोठिया

विभागों के कार्यो को बनाए जनोपयोगी: देवेंद्र सिरोठिया

Wed, 28 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विभागों के कार्यो को बनाए जनोपयोगी: देवेंद्र सिरोठिया
विज्ञापन

मिर्जापुर। खाद्य व रसद विभाग के राज्यमंत्री अतुल कुमार गर्ग के प्रतिनिधि देवेंद्र सिरोठिया ने उपायुक्त खाद्य विंध्याचल मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को पथरहिया स्थित मंडलायुक्त सभागार में कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा 100 दिन में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया।

प्रतिनिधि देवेंद्र सिरोठिया ने कहा कि अधिकारी शासन की मंशानुरुप कार्य करें, बेहतर प्रशासन के लिए सभी विभाग अपने तरफ से सुझाव भी भेजें जिससे खाद्य एवं रसद मंत्री को उपलब्ध करा कर संबंधित विभागों के कार्यों को जनोपयोगी बनाया जा सके। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग, विपणन विभाग, बाट माप विभाग और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि की समीक्षा किया। उपायुक्त खाद्य अखिल कुमार सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि जिले में पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है, वहीं स्थलीय सत्यापन करके अपात्रों का राशनकार्ड काटा जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा सके। बैठक में डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, संभागीय विपणन अधिकारी सचिन कुमार, बाट माप अधिकारी श्याम प्रकाश शुक्ला, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव, इंडियन आयल के प्रभात सिंह आदि ने विभागों के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed