फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   600 policemen will be deployed in security arrangements

Mirzapur News: सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे 600 पुलिसकर्मी

Fri, 01 Mar 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
600 policemen will be deployed in security arrangements
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे को देखते चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विंध्याचल से लेकर राजकीय पाॅलिटेक्निक तक 600 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नितिन गडकरी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी से विंध्याचल मोतिया झील के पास बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आएंगे। सुबह 11 बजकर सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर जाएंगे। दर्शन कर 11 बजकर 25 मिनट पर मंदिर परिसर और काॅरिडोर का भ्रमण करेंगे। सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर सड़क मार्ग से राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंच कर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड से जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में छह सीओ, 25 निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक समेत लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विंध्याचल से राजकीय पॉलिटेक्निक आते समय सड़क मार्ग पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed