फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   60 thousand fraudulently withdrawn from soldier's ATM

सैनिक के एटीएम से धोखाधड़ी कर निकाला 60 हजार

Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
60 thousand fraudulently withdrawn from soldier's ATM
मिर्जापुर। एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकलने के चलते जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिक को घर आना पड़ा। घर लौटे सैनिक ने शहर कोतवाली में इसकी शिकायत की। खाते से 10-10 हजार करके 60 हजार रुपये निकाले गये हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के नेवढ़िया गांव निवासी विजय कुमार पुत्र अवधेश पिछले 10 वर्षों से फौज में है। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर के कुपवाड़ा जिले में है। सैनिक ने बताया कि नए एटीएम के लिए श्रीनगर से ही ऑनलाइन आवेदन किया था। 29 अक्टूबर को डाक द्वारा एटीएम गृह जनपद मिर्जापुर में आया। वहां से मुझे डाक द्वारा श्रीनगर भेजा गया। 23 नवंबर को एटीएम प्राप्त हुआ। जब मैंने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकाला तो चार नवंबर 60 हजार के ट्रांजेक्शन हो गया। मिर्जापुर में स्थित आईसीआई बैंक की मुख्य ब्रांच को फोन कर जानकारी लिया। बैंक में ह्रवाट्सएप से शिकायत किया। 14 दिसंबर को सैनिक श्रीनगर से छुट्टी लेकर मिर्जापुर आया। 16 दिसंबर को पुन: एक शिकायत पत्र दिया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed