फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान डालने वाले बख्से नहीं जाएंगे

मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान डालने वाले बख्से नहीं जाएंगे

Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान डालने वाले बख्से नहीं जाएंगे
जिगना। उपजिलाधिकारी लालगंज आशुतोष दुबे व क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रमोद कुमार ने छानबे विधान सभा क्षेत्र के गौरा, चेहरा व देवरी में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। अधिकारी द्वय ने कहा कि यदि कोई मतदान के लिए रोकता है या किसी प्रकार का प्रलोभन आदि देता है तो ऐसे लोगों को किसी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने लोगों से ज्यादे से ज्यादे संख्या में वोट डालने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने बूथो का निरीक्षण किया। बूथों पर कमियां पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान व लेखपाल को व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अमरनाथ तिवारी, श्याम सिंह, शिव चंद तिवारी, बुद्धू गिरी, महादेव, प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सरोज, राम सहारे प्रधान प्रतिनिधि, सूरज सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसीलदार लालगंज सुनील कुमार ने भी कुशहा सहित कई गांव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया। समाज सेवी जैनेंद्र सिंह ने भी लोगों से अधिक संख्या में लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed