फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अधिकारियों ने रेलवे द्वारा अतिग्रहण की गई जमीन से नष्ट कराया फसल

अधिकारियों ने रेलवे द्वारा अतिग्रहण की गई जमीन से नष्ट कराया फसल

Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने रेलवे द्वारा अतिग्रहण की गई जमीन से नष्ट कराया फसल

विज्ञापन
जिगना । रेलवे कॉरीडोर परियोजना के उीएफसीसी के उपपरियोजना प्रबंधक केएस दिद्वेदी और जिला प्रशासन के अधिकरियों के नेेतृत्व में यादवपुर गांव पहुंची टीम ने रेलवे की ओर से अधिग्रहीत जमीन में बोई फसल को बुलडोजर से नष्ट करने लगे। इस बीच गांव ही महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर कार्य रोक दिया। कहा कि फसल बोने में उनका काफी पैसा लगा हुआ है। ऐसे में वह फसल नष्ट नहीं करने देंगी। बाद में अधिकारियों ने तत्काल फसल मुआवजा देने को कहा।

रेलवे कॉरीडोर परियोजना के डीएफसीसी के उपपरियोजना प्रबंधक केएस द्विवेदी व अरविंद पांडेय तथा जीएमआर कंपनी के अथय शर्मा, एपी राय व अजय शुक्ला बुधवार को एडीएम राजित राम प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर आशुतोष दुबे व एसडीएम चुनार रामजीत मौर्या, क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह, तहसीलदार सदर व अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों व भारी भरकम पुलिस जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव पहुंचे। वहां अधिकारियों ने रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन में बोई गई बाजरे व अरहर की फसल को समतल कराकर मिट्टी डालना शुरू कर दिया। इस पर लक्ष्मी नारायण पुत्र दशरथ रामजग पुत्र झूरू व समरजीत पुत्र हिंछू के घर की महिलाएं आई और आपत्ति जताई तो उन्हें फसल का तत्काल मुआवजा देने को कहा गया। इसी बीच मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह ने बताया कि आगे फसल कटने के बाद ही काम चालू किया जाएगा। बता दे कि जिगना गांव के किसानों को मीरजापुर बुधवार को ही बुलाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed