फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक की ट्रेन के धक्के से मौत होने पर साथी छोड़कर भागे

युवक की ट्रेन के धक्के से मौत होने पर साथी छोड़कर भागे

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
युवक की ट्रेन के धक्के से मौत होने पर साथी छोड़कर भागे
मिर्जापुर। विंध्याचल के रेहड़ा चुंगी के पास रविवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। युवक की मौत की सूचना देने की जगह उसके साथी शव को छोड़कर इलाहाबाद भाग गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

इलाहाबाद के अटहभुईया क्षेत्र के कल्याणीदेवी निवासी पंचम लाल साहू (40) पुत्र रामसजीवन चौक के पास चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दस साल की एक बेटी है। रविवार को रक्षाबंधन के दिन पंचम मोहल्ले के अजय खत्री और कीडगंज के मुन्नू जायसवाल के साथ ट्रेन से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए निकला। वाराणसी पहुंच कर सभी ने एक साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और बस से विंध्याचल पहुंचे। वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे कि रहेड़ा चुंगी के पास बने अंडरब्रिज पुलिया में बरसात का पानी भरने के कारण नीचे से जाने की बजाय पुल के ऊपर चढ़कर जाने लगे। रेलवे लाइन पार करते समय पंचम किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह देख उसके साथी अजय और मुन्नू घबड़ा गए और पुलिस को सूचना दिए बगैर पंचम का शव छोड़कर इलाहाबाद भाग गए। सोमवार को जब पंचम घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग पूछताछ की। इस दौरान अजय ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजन रोते बिलखते हुए विंध्याचल पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed