फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नेटवर्क नहीं पकड़ने से बीएसएनएल के उपभोक्ता हो रहे परेशान

नेटवर्क नहीं पकड़ने से बीएसएनएल के उपभोक्ता हो रहे परेशान

Tue, 28 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नेटवर्क नहीं पकड़ने से बीएसएनएल के उपभोक्ता हो रहे परेशान
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ में बीएसएनएल के नेटवर्क नहीं पकड़ने से उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने पर और जनरेटर के खराब होने के कारण मोबाइल टावर सिस्टम शो-पीस बनकर रह गया है। मोबाइल के नेटवर्क नहीं पकड़ने से मनरेगा मजदूरों का लेनदेन, छात्रों का आय व जाति प्रमाण पत्र समय से नही बन पा रहा, और उपभोक्ता अपने परिजनों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। विकास खंड राजगढ़ में स्थित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मोबाइल का नेटवर्क नहीं पकड़ने से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ रही। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक से राजगढ़ में लगे टावरों के खराब जनरेटर को ठीक कराकर नेटवर्किग सिस्टम को दुरूस्त कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने चेताया कि यदि जल्द नेटवर्क ठीक नहीं हुआ तो राजगढ़ के बीएसएनएल दफ्तर में तालाबंदी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed