फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लखनऊ में धरने को सफल बनाने पर की चर्चा

लखनऊ में धरने को सफल बनाने पर की चर्चा

Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में धरने को सफल बनाने पर की चर्चा
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को हुई जिसमें लखनऊ में आगामी 20 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन और 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार को सफल बनाने पर चर्चा किया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा मिले और एसीपी का लाभ मिले। सभी शिक्षकों को 17140 और 18150 का मूल वेतन दिया जाए। वहीं 50 वर्ष की आयु पूूर्ण कर चुके शिक्षकों की काउंसलिंग बंद हो। कहा कि विकास खंड अध्यक्ष और मंत्री अपनी 22 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची तीन दिनों में उपलब्ध करा दें। जिला मंत्री विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि अध्यापक ही संगठन की ताकत है। उनके सहयोग से ही हम मांगों को मनवाएंगे। इस दौरान उमाकांत मिश्रा, शान मोहम्मद, आलोक तिवारी, राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, राजेश कुमार, सर्वेश मौर्य, सुशील सिंह, अशोक मौर्य, रितेश सिंह, राम जियावन, बैजनाथ, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed