{"_id":"5b2fd42f4f1c1bb16e8b9a0d","slug":"51529861167-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना दुर्गावती से समाज के लोग ले प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना दुर्गावती से समाज के लोग ले प्रेरणा
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाने लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। गोंड समाज की ओर से वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान स्मृति दिवस क्षेत्र के ओड़ी चट्टी पर रविवार को मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोंड ने वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग रानी दुर्गावती के बलिदान, पराक्रम एवं शौर्य से प्रेरणा लें। महारानी ने विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति देकर गोंडवाना के बहुत बड़े साम्राज्य की रक्षा की एवं गोडों के अस्तित्व बरकरार रखा।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां गोंड समाज का शोषण करती आ रही हैं। जब तक समाज का शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास नहीं होगा तब तक समाज की उन्नति नहीं होगी। हमारा उद्देश्य बड़ा होना चाहिए तभी हम अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे । शोध विभाग के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव कपूर ने कहा कि गोंड समाज जब तक संगठित नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। समाज के विकास के लिए युवाओं का शिक्षित होना भी जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी गोंडवाना के समृद्ध इतिहास के बारे मे लोगों को जानकारी दी। महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर कक्षा दस एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 25 गोंड समाज के ब्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार गोंड, अनिल गोंड, जयप्रकाश गोंड, मनोज कुमार गोंड, प्रदीप कुमार गोंड, श्रवण कुमार, साधुशरण गोंड, धर्मेंद्र कुमार गोंड, सीताराम गोंड सहित आदि लोग रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिहोर गोंड ने एवं संचालन कवींद्र गोंड ने किया।