{"_id":"5acbb22e4f1c1b4a6b8b4a1d","slug":"51523298862-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरैनिया व धनसेरिया गांव में लगाया खुशहाली का चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरैनिया व धनसेरिया गांव में लगाया खुशहाली का चिन्ह
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुरैनिया व धनसेरिया गांव में लगाया खुशहाली का चिह्न
नक्सल प्रभावित गांवों में ग्रीन ग्रुप की अनोखी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। होप संस्था के तत्वावधान में पुलिस अधिक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन पर जिले के नक्सल क्षेत्र के 10 गांवों में युवाओं को नशा, जुआ व दहेज जैसी कुरीतियों से दूर तथा महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से गठित ग्रीन ग्रुप के कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न सिर्फ जुआ और नशा के प्रयोग में भारी मात्रा में कमी देखने को मिल रही है अपितु सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। कार्यों को देखते हुए मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन पर विगत रविवार को पुरैनिया और धनसेरिया गांव की ग्रीन ग्रुप की महिलाओं द्वारा उन घरों को चिह्नित कर खुशहाली का चिह्न लगाया गया। जिन घरों से जुआ एवं महिला हिंसा जैसी विकृत कुरीतियों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। जल्द ही बाकी के 8 गांवों में भी करवाया जाएगा। यह हरा पंजे का निशान इन महिलाओं की सफलता के साथ ही साथ विकास का भी प्रतीक है। कुछ समय पूर्व ही होप संस्था द्वारा इन महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया था। अब ये महिलाएं इतनी ताकतवर हो चुकी हैं कि नशे के शौकीन दूर से इन्हें देखकर या तो रास्ता बदल लेते हैं या छिप जाते हैं। एक स्वस्थ समाज के निर्माण में नारी का सशक्त होना अति आवश्यक है। नारी सशक्तिकरण को आवश्यकता है शिक्षा की, जागरूकता की और इन महिलाओं को देख कर यह आभास हो रहा है कि भारतीय नारी ने हर क्षेत्र में अपने रुके कदम बढ़ा दिए हैं और यह महिलाएं असल मायने में महिला सशक्तिकरण की मिसाल स्थापित कर रही हैं। इस दौरान होप संस्था के अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय के साथ साथ विकाश दीक्षित,अमन आलम, मनीष और राहुल उपस्थित रहे।