{"_id":"5aca5cf74f1c1bdd618b62a0","slug":"51523211511-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अप्रैल तक काम पूरा न हुआ तो केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अप्रैल तक काम पूरा न हुआ तो केस
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के 30 ग्राम पंचायतों में 168 प्रधानमंत्री का आवास का काम पूरा नहीं हो पाया है। जमीनी विवाद के कारण एक या दो किस्त के मिलने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका है। बीडीओ ने लाभार्थियों को चेतावनी दी है कि नौ अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो पूरा पैसा लेने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत थोथा तथा बबुरा रघुनाथ सिंह में वन विभाग की भूमि पर चल रहे आवास निर्माण को वन विभाग के अधिकारियों ने रोक दिया है। ग्राम पंचायत लालपुर में तालाब के भीटे पर नौ आवास बनाए जा रहे थे जिसे उपजिलाधिकारी लालगंज की टीम ने रोक दिया। हलिया विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल 4747 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हुए हैं। खंड विकास अधिकारी हलिया सुदामा सिंह यादव का कहना है कि सभी लाभार्थी अपने आवास का निर्माण नौ अप्रैल तक पूर्ण करा लें नहीं तो थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि 4568 आवास को पूर्ण करा लिया गया है।
जिले के कई गांवों में अभी प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। गौरवा, गुर्गी, इंद्रवार, नंदना, बबुरा रघुनाथ सिंह, हर्रा, मनिगढ़ा, मवई कला, अहुगी खुर्द, बेलाही, भटपुरवा, देवहट, फुलियारी, खरिहट खुर्द, बैधा, थोथा, लालपुर, लायन, महेशपुर, नैडी कठारी, नौवगां, उंटी, पटेहरा कला, पुरवा औसान सिंह, राजपुर, सिकटा, सोठिया कला, तेंदुई, तिलांव, उमरिया गांव में आवास निर्माण अधूरा है।