{"_id":"5a95a5b44f1c1bea028b4f46","slug":"51519756724-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने चंद्र शेखर आजाद की पुण्य तिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने चंद्र शेखर आजाद की पुण्य तिथि मनाई
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में नारघाट स्थित शहीद उद्यान में मंगलवार को चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा देश के लिए किए गए बलिदानों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि आज के दौर में युवा जहां वेलेनटाइन डे मनाने में व्यस्त हैं ,वहीं हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता वीर शिरोमणि शहीद चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मना रहे हैं। जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को आजाद के आदर्श पर चल कर देश व समाज के लिए कार्य करना चाहिए। पुण्यतिथि के मौके पर उन्होंने देशभक्ति गीत गाकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सफल प्रयास किया। भोजपुरी कलाकार आनंद देवा ने देशभक्ति गीत सुनाया तो भारत माता की जय का नारा गूंजने लगा। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश, रीगन, सन्नी, मयंक, रोहित, मोहित, विकास, सुशील सिंह, अमन अग्रवाल, वैभव सिंह, अभिनव कुशवाहा, कवलजीत सिंह, हेमंत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।