{"_id":"5a95a59d4f1c1b8a258b496a","slug":"51519756701-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेले के लिए शासन से मिला 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेले के लिए शासन से मिला 25 लाख
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विंध्याचल में नवरात्र मेले के लिए 25 लाख और कंतित में रैन बसेरा के लिए छह करोड़ रुपये देने का निर्देश प्रमुख सचिव को दिया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और प्रमुख सचिव से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया था। बताया कि विंध्याचल में प्रतिवर्ष दो बार नवरात्र मेला लगता है। बजट के अभाव में मेले की तैयारियों में परेशानी होती है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री को नगर पालिका की समस्याओं को विस्तार से बताया। नगर के विंध्याचल और रैन बसेरा में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रैन बसेरा बनवाने की मांग की। नगर विकास मंत्री ने रैन बसेरा के लिए छह करोड़ रुपये जारी करते हुए सूडा के डायरेक्टर को एक सप्ताह में प्रस्ताव बना कर देने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए धनराशि दिलाने का आश्वासन भी दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब्दुल कलाम पुंज योजना के तहत नगर में सोलर लाइट लगाने के लिए पांच करोड़ 19 लाख रुपये का प्रस्ताव पास कराया गया है।