फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विकास के पथ पर अग्रसर है विंध्य नगरी

विकास के पथ पर अग्रसर है विंध्य नगरी

Thu, 25 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विकास के पथ पर अग्रसर है विंध्य नगरी
सिटी क्लब में उत्तर प्रदेश दिवस बुधवार को मनाया गया। उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे राहुल प्रकाश कोल और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। साथ ही 20 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें सड़क, पेयजल, कृषि से संबंधित रहीं। हालांकि कई परियोजनाएं पुरानी ही हैं। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के नेतृत्व में विंध्य नगरी विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रत्येक व्यक्ति के विकास से ही जनपद का विकास हो सकता है।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। इसके लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाए संचालित की गई। अधिकारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभांवित हो सके। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जनपद खास कर मड़िहान क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या है। सिंचाई और पेयजल समस्या को दूर करने के लिए सरकार कटिबद्घ है। इसके लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। जिससे जनता को समस्याओं से निजात मिलेगी। सड़कों की दशा सुधारने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सहयोग से लगभग 86 करोड़ का बजट मिला है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि क्षेत्र का चतुर्दिक विकास पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के लहुरियादह में पेयजल, गांवों में सड़कों की समस्या आदि से निजात दिलाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर का विकास प्राथमिकता पर होगा। नगर में गंगा कटान रोकने, साफ-सफाई, प्रकाश आदि व्यवस्था कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन, पीडी हरिचरण सिंह ने जनपद के विकास के लिए कराए गए कार्यों की जानकारी दी। एडीजी प्रेम प्रकाश ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। एसपी आशीष तिवारी ने स्मार्ट पुलिसिंग, ईबीट बुक के माध्यम से पुलिस बीट तंत्र की कंप्यूटराइज व्यवस्था, स्मार्ट ई पुलिस एप की लांचिंग आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इनसेट
दिव्यांगों को वितरित किया ट्राईसाइकल
मिर्जापुर। सिटी क्लब में उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा बुधवार को दिव्यांगों को ट्राइसाइकल का वितरण किया गया। वितरण विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे राहुल प्रकाश कोल और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद सिंह, श्याम सुंदर केसरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्टाल लगा कर दी योजनाओं की जानकारी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश दिवस पर सिटी क्लब में आपूर्ति, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, पंचायतराजा, एनआरएलएम, डीआरडीए, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोवेशन, बाल पुष्टाहार, सहकारिता, इफको द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
इनसेट
केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बताई उपलब्धियां
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सिटी क्लब में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। संसदीय क्षेत्र में किये गए चतुर्दिक विकास के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जिले के विकास हेतु रोजगार, शिक्षा, पर्यटन, रेलवे, सड़क, रोजगार सृजन हेतु लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे वाराणसी इलाहाबाद रेल लाइन के राजातालाब स्टेशन से अदलपुरा चुनार नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण स्वीकृत, मुगलसराय, अहरौरा, सुक्रुत, राबर्ट्सगंज नई रेल लाइन का सर्वेक्षण, लूसा, घोरावल, सिंगरौली नई रेलवे लाइन सर्वेक्षण हो गया है। वहीं मिर्जापुर, लालगंज, ड्रमंडगंज, रीवा नई रेल लाइन प्रस्तावित है।
इनसेट
किसानों को दिया रेन गन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने किसान सुजीत सिंह, सिद्घार्थ सिंह, शमशेर बहादुर सिंह को सिंचाई के लिए दिनेश एरिगेशन के सहयोग से रेन गन का वितरण किया। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने कहा कि रेन गन से किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी। योजना प्रभारी पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पहली बार रेन गन का शुभारंभ हो रहा है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।
इनसेट
ब्रदर नंबर वन के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा स्वच्छता अभिया में तेजी के लिए रक्षा बंधन पर्व पर ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने ब्रदर नंबर वन के प्रतिभागी अजय व प्रीति, अरूण व ज्योति तथा सुमन व उमेश सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीसी विनोद श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, बीसी विजय प्रताप सिंह, दिव्या सिंह, कीर्ति आदि मौजूद रहे।

इनसेट
विभागों में नहीं दिखा समन्वय
मिर्जापुर। जिले में आयोजित हो रहे प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में सूचना विभाग की सहभागिता नहीं दिखी। जिम्मेदार अधिकारी को भी कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में कुछ भी नहीं पता था। किन विभागों के किन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होना था इस बारे में जानकारी नहीं थी। बार बार अधिकारी परियोजना निदेशक से बात करने की मिन्नतें करते रहे। वहीं परियोजना निदेशक का भी यही हाल रहा। इससे लगा कि विभागों में आपस में भी समन्वय नहीं है। अमित तिवारी-पवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed