फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों को बताया जैविक खाद का महत्व

किसानों को बताया जैविक खाद का महत्व

Thu, 30 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
किसानों को बताया जैविक खाद का महत्व
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के जैव उर्वरक पर शोध कर रहे छात्रों ने नरायनपुर के बेला गांव में भ्रमण किया। यहां आयोजित किसान संगोष्ठी में परियोजना संचालक डा. जेपी वर्मा ने किसानों को जैविक खाद का महत्व बताया। इस दौरान ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने, जैविक खाद के उपयोग आदि के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक ने कहाकि जैविक खाद सब्जी और अन्य फसलों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है। किसानों से कहाकि समय समय पर खेतों की मिट्टी की जांज अवश्य करा ले। डा. जेपी वर्मा की शोध टीम में आनंद कुमार गौरव, गोवर्धन कुमार चौहान, दुर्गेश कुमार जायसवाल, अजीत सिंह ने किसानों को जैविक उर्वरक बनाने के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया में सर्वप्रथम मिट्टी के नमूने लेकर प्रयोगशाला मेें पौधों के विकास और मृदा उर्वरक बढ़ाने वाले सूक्ष्म जीवों को निकालते है। इन्ही सूक्ष्म जीवों को मिलाकर लैब में जैव उर्वरक तैयार किया जाता है। संगोष्ठी के दौरान किसानों को जैविक खाद का वितरण किया गया। बताया कि बहुत आसानी से पांच से 10 रूपया में एक किलोग्राम जैविक खाद बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed