फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साईं बाबा के वार्षिकोत्सव पर निकाली गइ्र भव्य पलकी यात्रा

साईं बाबा के वार्षिकोत्सव पर निकाली गइ्र भव्य पलकी यात्रा

Mon, 13 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
साईं बाबा के वार्षिकोत्सव पर निकाली गइ्र भव्य पलकी यात्रा
फोटो
विज्ञापन

साईं बाबा पलकी यात्रा में उमड़े भक्त
भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन भी किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। नगर के रैदानी कालोनी में श्री सत्य साईं परिवार सेवा संगठन की ओर से बाबा के वार्षिकोत्सव के मौके पर साईं आंचल के प्रांगण से पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सतसाईं परिवार की ओर से बाबा को छप्पन भोग भी लगाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर साईं बाबा मंदिर को तरह तरह के फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर आकर्षक लाइटों व झालरों से अद्भुत छटा बिखेर रहा था। बाबा का दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा, भक्तों ने भंडारा में प्रसाद भी ग्रहण किय।

रविवार दोपहर लगभग दो बजे रैदानी कालोनी से साईं बाबा का फूलों से सजी भव्य पालकी निकाली गई। सबसे आगे साईं परिवार के पदाधिकारी व नन्हें मुन्ने बच्चे हाथ में पताका लिए चल रहे थे। ढोल नगाड़ा के बीच शहनाई की मधुर ध्वनी व आधा दर्जन डमरू के डम डम पर धूमधाम के साथ पालकी यात्रा आगे बढ़ रही थी। साईं बाबा के वेश में सफेद चमकदार कपड़े पहने बाबा छत्र के साथ भव्यता प्रदार करते पालकी यात्रा में शामिल रहे। महिलाएं ओम साईं नमो नम: सदगुरू साईं नमो नम: का जप करते बाबा की पालकी के पीछे पीछे चल रही थी। पालकी रैदानी कालोनी से निकलकर बरियाघाट हाते हुए पंचमुखी महादेव से पुन: वापस आकर समाप्त हुआ। इसके बाद साईं परिवार की ओर से बाबा का विशाल भंडारा कराया गया। भंडारे में नगर के कोने कोने से आए भक्तों प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी सुंदर भजनों से साईं भक्तों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बाबा को छप्पन भोग से श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed