फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आजादी की लड़ाई को सेनानियों ने दी धार

आजादी की लड़ाई को सेनानियों ने दी धार

Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई को सेनानियों ने दी धार

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वतंत्रता आंदोलन पर उपरौध क्षेत्र में सबसे ज्यादा सरगर्मी थी। शिवमूर्ति दूबे, रविनंदन दूबे व राजमणि दूबे ने नौजवानों का संगठन तैयार करके व्यवस्थित तरीके से आंदोलन चलाया। इनका संगठन गोपनीय तरीके से काम करता था। ये नेता कई बार जेल भी गए लेकिन संगठन की मजबूती के चलते आंदोलन की धार कभी कुंद नहीं पड़ी।
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान उपरौध क्षेत्र के क्रांतिकारियों ने दीवानों ने संगठनात्मक क्षमता के चलते युवाओं आजादी की लड़ाई के लिए गोलबंद किया। सन 1936 से लालगंज-हलिया के युवाओं के सहयोग से क्षेत्र में छोटी-छोटी सभाएं करके लोगों के अंदर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के प्रति जोश भरा करते थे और जनता को आजादी के प्रति जागरूक किए। शिवमूर्ति दूबे लालगंज के पतुलिकी गांव निवासी थे जबकि रविनंदन दूबे कठवार के। वर्ष 1939 में एक बड़ी सभा लालगंज के पड़ाव मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने शिरकत किया था। इस ऐतिहासिक सभा के बाद उपरौध क्षेत्र में आजादी की लड़ाई के प्रति लोगों में जुनून सा पैदा हो गया था। शिवमूर्ति दूबे के निकट सहयोगी रविनंदन दूबे ने जिले स्तर पर सभाएं आयोजित कराने का संकल्प लिया। बसेड़ा गांव के राजमणि दूबे ने आंदोलनों में बढ़चढ़ कर गिहस्सा लेना शुरू किया। शिवमूर्ति दूबे ने सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों में युवाओं को आजादी की लड़ाई के लिए तैयार किया। शिवमूर्ति दूबे, रविनंदन दूबे एवं राजमणि दूबे उनके अन्य साथीकई बार जेल भी गए।
विज्ञापन

इनसेट
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज की बुलंद
मिर्जापुर। शिवमूर्ति दूबे के नेतृत्व में बने गोपनीय संगठन में लालगंज के बहुलार गांव निवासी केदार नाथ मालवीय, बसेड़ा गांव के राजमणि दूबे, रामपुर अतरी के केदार नाथ त्रिपाठी, महुलरिया गांव के सैठोले कोल आदि ने भी आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई। संगठन में शामिल सभी आजादी के दीवानों ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंका और मरते दम तक देश के लिए सच्चे मन से योगदान दिया। उस समय इन दोनों लोगों की पहचान एक क्रांतिकारी युवा के रूप में पहचान होती थी। अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध आवाज बुलंद करने में सभी ने अहम भूमिका निभाई और कभी अंग्रेजों के सामने झुकने का काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed