फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   5 thiefs nabbed

पांच अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस टीम ने दबोचा

Thu, 09 Jul 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 09 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
जनपद के चार थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को लालगंज पुलिस ने लहंगपुर चौकी क्षेत्र के पांडेयपुर जाने वाले मोड़ के पास घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य स्थानों से चुराए गए सामान को बरामद किया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने स्थानीय पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में चोरियों की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी लालगंज आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है। मंगलवार की शाम लालगंज थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी लहंगपुर सुरेंद्र नाथ दूबे बिंद नगर मोड़ पर सुरागरसी में लगे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लहंगपुर चौकी क्षेत्र के मिलिट्री कंपाउंड के पीछे पांडेयपुर की ओर जाने वाली सड़क के पास कुछ युवक चोरी के माल के साथ खड़े हैं। चुराए गए माल को वह कहीं बेचने के लिए जाने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी होते ही फोर्स वहां पहुंची और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास मौजूद बोरे की तलाश कराई गई तो पास से 30 ग्राम सोने का जेवर, चार किलो 380 ग्राम चांदी का जेवर एवं 31 चांदी के सिक्के, दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो बड़े सोलर प्लेट, एक सूक्ष्मदर्शी, एक जैक, एक प्रेशर कुकर, सात मोबाइल, 15 मोबाइल के चार्जर, एक ड्रिल मशीन, एक बैट्री, एक मोटर, एक ब्लेड आदि सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में रामकेश पुत्र रामदुलार निवासी निकरिका मडि़हान, सुनील पुत्र छोटक निवासी तेंदुआ लालगंज, संजय धइकार पुत्र हीरालाल निवासी बदरिया घोरावल जनपद सोनभद्र, प्रमोद पुत्र शिवधार निवासी भैसवार घोरावल सोनभद्र, अजीत धइकार पुत्र हीरालाल बदरिया सोनभद्र शामिल हैं। सभी के विरुद्घ चोरी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा, संतोष सिंह,, कांस्टेबल विनोद यादव, राधेश्याम, प्रकाश, अवधेश, विनय, प्रवीण, जनार्दन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed