फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   471 students appears in entrance exam

नवोदय में दो सीट के लिए 471छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
471 students appears in entrance exam
मिर्जापुर। पटेहरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में रिक्त चल रही दो सीट के लिए दो केंद्रों पर शनिवार को प्रवेश परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हो गयी। दो सीट के लिए 637 छात्रों ने आनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा में 471 छात्र ही शामिल हुए। परीक्षा में 166 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला व विंध्यवासिनी कन्या इण्टर कालेज दीपनगर में शासन द्वारा परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन सौ में से 274छात्र उपस्थित रहे। इसी तरह विंध्यवासिनी इण्टर कालेज दीपनगर में तीन सौ सैंतीस में 245 छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नवोदय के कक्षा 9 के लिए परीक्षा देने आ रही छात्रा आकांक्षा 13 वर्ष की हालत बिगडने के कारण वह परीक्षा नही दे पाई । आकांक्षा अपने बड़े भाई के साथ परीक्षा देने आ रही थी कि रास्ते मे ही कई बार उल्टी होने लगी। इस पर भाई ने पटेहरा पीएचसी में छात्रा को भर्ती कराया। जहाँ छात्रा ने बताया की टमाटर में चूहे मारने की दवा रखी थी और उसने गलती से सुबह टमाटर खा लिया था। भाई ने इसकी सूचना परिजन को दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर से बात की और ठीक होने पर छात्रा को घर ले गए।छात्रा शिव कुमार निवासी वसुहार राजगढ़ की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed