फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   4689 people took advantage of Arogya Mela

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

Mon, 17 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
4689 people took advantage of Arogya Mela
मिर्जापुर। जनपद में तीसरे स्वास्थ्य मेला का आयोजन तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसमें विभिन्न रोगों के 140 डाक्टर, 265 पैरामेडिकल टीम व तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन को लगाया गया था। ग्रामीण क्षेत्र के राजगढ़ ब्लाक के पचोखरा प्राथमिक स्वारस्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ओपी तिवारी ने मरीजों का हाल जाना व मरीजों की स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय ने बताया कि जनपद के दूर दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब 4689 से अधिक लोगों ने इस मेले का लाभ लिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा नीलेश श्रीवास्तव ने मझवां विकास खंड के महामलपुर में मेले का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ओपी तिवारी ने बताया कि 35 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक लगातार प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। मेले में बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथालॉजी की जांच नि:शुल्क, नि:शुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की नि:शुल्क जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का नि:शुल्क वितरण आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड भी बना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना का स्टॉल लगा कर करीब 492 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवार स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed