{"_id":"5cc4af5abdec22071a3873c9","slug":"41556393818-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला शिक्षामित्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला शिक्षामित्र का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव के परसिया मजरा निवासी शिक्षामित्र का शव कुएं से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची संतनगर चौकी पुलिस ने शव को मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत युवक के घरवालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कुएं से एक किलोमीटर दूर उसकी बाइक भी पुलिस ने बरामद की।
संतनगर चौकी क्षेत्र के परसिया गांव निवासी रामअधार 42 वर्ष शुक्रवार की शाम कन्हईपुर में लालजी गुप्ता के यहां शादी में शिरकत करने के लिए निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह घर से दो किलोमीटर दूर पुलिस ने उसकी लावारिस बाईक बरामद किया था। बाईक मिलने के बाद उसके भाई शिवलखन ने पुलिस से हत्या की आशंका जाहिर किया था। किंतु पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। शनिवार की शाम चरवाहों ने गांव के सिवान में स्थित कूएं में शव होने की जानकारी दी। यह चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तो रामअधार के रूप में उसकी शिनाख्त की गई। मृतक की पत्नी कलटरी देवी ने बताया कि एक दिन पूर्व शादी में निमंत्रण देने गए थे। रात में घर वापस नहीं आए तो चिंता होने लगी। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय कन्हईपुर में वह शिक्षामित्र के पद पर नियुक्त थे। चार बच्चों में बड़ी बिटिया की शादी हो चुकी है।शेष अभी अविवाहित हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला साफ होगा।