फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीखड़ व कछवां में अनुप्रिया के स्वागत में उमड़े रहे लोग

सीखड़ व कछवां में अनुप्रिया के स्वागत में उमड़े रहे लोग

Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीखड़ व कछवां में अनुप्रिया के स्वागत में उमड़े रहे लोग
मिर्जापुर। अपना दल एस की संरक्षक अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-अपना दल (एस) के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर रविवार को लोकसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। अनुप्रिया पटेल ने नरायनपुर में पटेल त्रिमुहानी स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
विज्ञापन

चुनार घाट में उन्होंने महाराज निषाद राजगुह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वाराणसी से मिर्जापुर के रास्ते में कई स्थनों पर स्वागत की वजह से वह शहर के बीएलजे इंटर कालेज ग्राउंड पर आयोजित सभा में तीन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

बीएलजे मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में विकास के लिए पांच वर्षों तक कार्य किया। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे एक बार फिर से उनको जिता कर देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएं। मुख्य अतिथि प्रदेश के विधि एवं न्याय राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल सहित भाजपा एवं अपना दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की। इस मौके पर सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने एक सुर में फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बनवाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वोट देकर अनुप्रिया पटेल को संसद में भेजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अनुप्रिया पटेल ने मुकेरी बाजार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व द्वारिका पैलेस के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने रानी कर्णावती विद्यालय के पास पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

मां विंध्यावासिनी का लिया आशीर्वाद
लोकसभा चुनाव अभियान कार्यक्रम के शुभारम्भ के दिन शाम को अनुप्रिया पटेल मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंची और वहां पर उन्होंने मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चन की और मां विध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कंतित शरीफ पर चादर चढ़ाया। शाम को नगर स्थित गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

कछवां व सीखड़ में हुआ स्वागत
सीखड़/कछवां। भाजपा और अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल का सीखड़ व कछवां में स्वागत किया गया। मगरहा चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विश्राम सिंह के चित्र पर उन्होंने माल्यार्पण किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सीखड़ रवींद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आजाद चौक खैरा पर उनका स्वागत किया। कछवां प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श नगर पंचायत पहुंचने पर अनुप्रिया पटेल ने पद्मभूषण पं.रामकिंकर उपाध्याय की मूर्ति व श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज पहुंचकर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कछवां चेयरमैंन पंधारी कुमार यादव, हरी मोहन सिंह टप्पू, अजय उपाध्याय, पृथ्वी तिवारी, मनोज पांडेय, संतोष सिंह, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।


अरसे बाद एक मंच पर दिखे अनुप्रिया पटेल व भाजपा विधायक
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान में रविवार को आयोजित भाजपा और अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की जनसभा में भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। काफी दिनों के बाद यह पहला मौका है कि जब चारो भाजपा विधायक मंच पर उपस्थित रहे। हाल के कई कार्यक्रमों में लोगों को उनकी अनुपस्थिति खटकी थी और वह चर्चा का विषय भी रहा। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की एकजुटता विपक्षियों को परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed