{"_id":"5c8bf583bdec224b9d4f5ce8","slug":"41552676227-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य वन संरक्षक ने किया सोनगढ़ा गांव का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य वन संरक्षक ने किया सोनगढ़ा गांव का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव कानपुर सुनील चौधरी ने शुक्रवार को हलिया रेंज के सोनगढ़ा गांव का निरीक्षण किया। मंगलवार की रात वन्य जीवों का हाइटेंशन तार बिछाकर शिकारियों की ओर से शिकार किया गया था। मुख्य वन संरक्षक ने शिकार वाले स्थान का बड़े ही बारीकियों के साथ अवलोकन किया।
इस संबंध में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की, उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय से शिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। यहां हुए निरीक्षण बाद मुख्य वन संरक्षक ने भटवारी पौधशाला का निरीक्षण किया। जुलाई माह में वृक्षारोपण के लिए तैयार किए जा रहे पौधो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों से भी पौधरोपण के बारे में पूछताछ की। पौध उगाने की तैयारी के लिए एक थैला भर कर जानकारी दी। माइक्रो प्लान की समुचित जानकारी न देने पर नर्सरी प्रभारी को मुख्य वन संरक्षक ने फटकार लगाई। हलिया रेंज में जुलाई माह में दो लाख, 48 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। वन संरक्षक ने बताया कि माइक्रो प्लान के तहत नि:शुल्क 13 हजार पौधों का वितरण आम नागरिकों में किया जाएगा और इस वर्ष प्रदेश में 22.5 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। मजदूरों के लिए विभाग द्वारा यूनिफॉर्म देने की बात भी कही। उन्होंने वन सेंचुरी क्षेत्र में जागरूकता के लिए होर्डिंग लगवाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी हलिया को निर्देशित किया। उन्होंने वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए वन्यकर्मियों से रात्रि गश्त तेज किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान वन्य जीव प्रतिपालक गंगादत्त मिश्र के साथ वनकर्मी मौजूद रहे।