फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नामांकन के बाद शुरु हुई यंग बार एसोसिएशन की गर्माहट

नामांकन के बाद शुरु हुई यंग बार एसोसिएशन की गर्माहट

Tue, 01 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के बाद शुरु हुई यंग बार एसोसिएशन की गर्माहट

विज्ञापन
चुनार। यंग बार एसोसिएशन के वर्ष 2019 के चुनाव का इल्डर्स कमेटी द्वारा कार्यक्रम घोषित करने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्र की बिक्री के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु कुल 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए मुन्नू गुप्ता व जंग बहादुर सिंह, महामंत्री पद हेतु बार के पूर्व महामंत्री अभय सिंह व राजकुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु गुरुदास व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु राधेश्याम व गिरीश कुमार एडवोकेट ने अपना नामांकन इल्डर्स कमेटी के समक्ष दाखिल किया।

इसके साथ ही अधिवक्ता चुनाव में गर्माहट महसूस की जाने लगी है। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही उम्मीदवार साथी अधिवक्ताओं के सीट पर जाकर मिलना जुलना शुरू कर दिया है। अपने को योग्य दावेदार बताते हुए अधिवक्ताओं से सहयोग एवं समर्थन की मांग कर रहे हैं। बहरहाल, अभी और कौन-कौन चुनाव मैदान में आ सकता है। यह बुधवार को अन्य दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल होने व तीन जनवरी को पर्चा वापसी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पहले दिन के नामांकन के दौरान इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ दिवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव, रामनारायन सिंह, संतोष नारायण सिंह, पन्ना सिंह सहित बार के महामंत्री निखिल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed