{"_id":"5bd8ac6fbdec2269827d4b34","slug":"41540926575-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से पहुंची एंबुलेंस, रास्ते में महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से पहुंची एंबुलेंस, रास्ते में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। सूचना के बाद भी देरी से एंबुलेंस पहुंचने पर लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के चौराहे पर चर्की कला गांव निवासिनी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला के प्रसव पीड़ा को देखकर आसपास की महिलाओं ने बाजार में ही साड़ी का घेरा बनाकर प्रसव कराया। करीब एक घंटे बाद बाजार में पहुंची एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया।
लालगंज क्षेत्र के चरकीकला गांव निवासिनी करतुला को प्रसव पीड़ा होने पर पति मंगला धरकार ने 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। उधर प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी की स्थिति देख पति ने एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर चल दिया। तुलसी गांव के चौराहे पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई और वही पर वाहन को रोककर स्थानीय महिलाओं की सहयोग से उसने बच्चे को जन्म दिया। सड़क के किनारे चादर आदि का घेरा बनाकर प्रसव करा दिया गया। इसके बाद पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जच्चा बच्चा दोनों का परीक्षण कर चिकित्सक द्वारा सामान्य होना बताया गया।