{"_id":"5ba54040867a557f714f7c82","slug":"41537556544-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। धनसीरियां गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 412 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू व अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। इस दौरान टीकाकरण भी किया गया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने गौ पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और पशु पालकों आय बढ़ाने के लिए शिविर लगाकर पशु पालकों को जागरूक करने का काम कर रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व राजगढ़ पशु चिकित्साधिकारी डा. मुदस्सिर अली ने किया। इस दौरान 232 बड़े पशु एवं 150 छोटे पशुओं का इलाज किया गया। 28 पशुओं में बांझपन रोग पाया गया जिसका इलाज कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। डाक्टरों ने 5 पशुओं का बंध्याकरण और पांच गायों का कृत्रिम गर्भाधान भी किया। कार्यक्रम में एक पशु का शल्य चिकित्सा भी किया गया। इस दौरान 1200 पशुओं को खुरपका मुंहपका का टीका भी लगाया गया। शिविर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा ए के सिंह ने पशुपालन संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पशु पालकों को दुधारू पशुओं के रखरखाव के लिए एवं व्यवसायीकरण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डा लवलेश सिंह, डा. मुदस्सिर अली, डा आलोक पांडेय, डा. संदीप सिंह, डा. अरविंद मालवीय, डा. एसएन प्रसाद, देवेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।