{"_id":"5b8c297b42c792465c2cb294","slug":"41535912315-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग कराने बीएसए कार्यालय पहुंचे 11 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग कराने बीएसए कार्यालय पहुंचे 11 अभ्यर्थी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएसए कार्यालय में रविवार को शिक्षक भर्ती के लिए वंचित 20 में से 11 अभ्यर्थियों ने काउसंलिंग कराई। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र जमा किए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी पीएस राम, कैलाश, राम विलास तिवारी ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की। शनिवार को सिटी ब्लॉक स्थित मिनी डायट अमोई में 68500 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग हुई थी। बीएसए ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए जनपद में 578 पद आरक्षित थे जिसमें से सचिव की ओर से 473 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में से पहले दिन 453 तथा दूसरे दिन 11 सहित समेत 464 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
शिक्षकों के अतिरिक्त पद बढ़ाने की मांग
मिर्जापुर। जनपद में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा है। उन्होंने जिले में 68500 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवंटित 578 पदों के सापेक्ष अतिरिक्त पद स्वीकृत करने का आग्रह किया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्राथमिक स्तर पर 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 715 विद्यालयों में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं। शिक्षकों के पद बढ़ने से पठन पाठन में सहूलियत होगी।