{"_id":"5b88306442c792766f1bc107","slug":"41535651940-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए लोगों में लाए जागरूकता: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए लोगों में लाए जागरूकता: सीडीओ
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बैठक हुई। जिसमें गांवों में शौचालय निर्माण और बन चुके शौचालयों के उपयोग पर बल दिया। सीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के पदाधिकारी गांवों में घर घर जाकर लोगों को शौचालयों के उपयोग के लिए प्रेरित करें। आगामी 17 सितंबर को जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाना है। अभियान को जागरूकता बिना सफल नही बनाया जा सकता है। महिला प्रबोधिनी के विभूति मिश्रा और एनआरएलएम के दशरथ मिश्रा ने अभियान के बारे में जानकारी दिया। जिजला समन्वयक सुनील उपाध्याय ने जनपद में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने के लिए किए जा रहे कार्यो और शौचबलयों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल ने विकास खंड जमालपुर में शौचालयों का निरीक्षण किया साथ ही अधूरे शौचालयों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमालपुर और सिकंदरपुर में शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों के उपयोग पर बल दिया। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने शौचालयों की स्थिति के बारे में जानकारी दिया। इसके बाद ब्लॉक सभागार में प्रधानों संग बैठक करके दो सितंबर को होने वाले वृहद स्वच्छता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा किया।