फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कर्मचारियों ने जेडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने जेडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने जेडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। यूूपी मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय फतहां पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से 22 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। मंडलीय अध्यक्ष सालिग राम सरोज ने शिक्षा निदेशक बेसिक को संबोधित पत्रक शिक्षा निदेशक कामता राम पाल को पत्रक सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

मंडलीय अध्यक्ष सालिगराम सरोज ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार पूरा करे। जनपदीय अध्यक्ष रवि दुबे ने कहा कि स्टेनों के लिए स्टापिंग पैटर्न लागू करना, संयुक्त शिक्षा निदेशक और उप शिक्षा निदेशक कार्यालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद का सृजन और ग्रेड पे 4800 दिया जाए। जनपदीय सचिव मो. आसिफ इकबाल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के पूरा नही होने पर कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। इसके चलते शैक्षणिक कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान रविन्द्र जायसवाल, सोमेश्वर, राजकुमार गुप्ता, वेद प्रकाश दुबे, अशोक कुमार, विभूति, सूर्यभान सहित अन्य द्वारा सरकार से 22 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed