{"_id":"5b84505742c79246627abb73","slug":"41535397975-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मार्गो पर कीचड़ व जल भराव से चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मार्गो पर कीचड़ व जल भराव से चलना दूभर
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अधिकांश गांवों में बरसात के मौसम में सड़कों व खड़ंजों पर कीचड़ व जल भराव के कारण ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना दुर्व्यवस्था का मुख्य कारण माना जा रहा है। ऐसे मार्गों पर सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। कभी-कभी तो बच्चे ऐसे गंदे पानी व कीचड़ में फिसल कर गिर जा रहे हैं बल्कि चुटहिल तक हो जा रहे हैं।
अघौली, खजुरी, अनन्तरामपट्टी, चेरुईराम, देवापुर पचवल, धौरुपुर, राजपुर, अर्जुनपुर, धनीपट़टी, समेत दर्जनों गांवो में यह समस्या बनी हुई है। नालियां जाम हो जाने व कहीं कहीं बस्तियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बरसात में भी कई दिनों तक मार्गो पर कीचड़ व जल भराव बना रहता है। अघौली व खजुरी गांव में मार्गो की दशा बेहद खराब है। मुख्य मार्ग से निकलते ही ग्रामीणों को मुसीबत झेलना पड़ रहा है। कई स्थानो पर तो गंदे पानी से उठ रहे दुर्गन्ध से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे मार्गो पर राहगीर तो किसी तरह से बच बचाकर निकल लेते हैं सबसे ज्यादा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का बताया जा रहा है। घर से स्कूल आते व जाते समय अधिकांशत: बच्चे मार्ग पर फैले कीचड़ से पैर फिसलने के कारण गंदे पानी में गिर जा रहे जिससे उनके जहां कपड़े खराब हो जा रहे है वहीं कुछ तो चुटहिल हो जा रहे हैैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।