फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बंधे के खुले गेट, फसल जलमग्न

बंधे के खुले गेट, फसल जलमग्न

Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बंधे के खुले गेट, फसल जलमग्न
ड्रमंडगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण अदवा बांध में क्षमता से अधिक पानी भर गया। जिसके चलते शनिवार को सिंचाई विभाग को अदवा बांध के दो गेट खोलने पड़े। बांध का गेट खोलने से नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। साथ ही किनारे और आसपास स्थित खेतों में किसानों की फसलें डूब गईं। हालांकि बांध की क्षमता बराबर पानी होने पर दोनों गेटों को रविवार को पुन: बंद कर दिया गया। फसलों के प्रभावित होने से किसान चिंतित हैं। सिंचाई के लिए अदवा गांव में चार दशक पूर्व नदी को बांध कर बंधे का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

विकास खंड हलिया के अदवा बांध में तीन गेट बने है। भारी बरसात के चलते बांध में पानी बढ़ता देख सिंचाई विभाग द्वारा दो गेट को खोल दिया गया, जिसके चलते बांध से जुड़ी तीन नदियों अदवा, केहजूआ, सपहरा नदियों का पानी भर गया। जिसके चलते इन नदियों के आसपास के राजपुर, सोनगढ़ा, पंवारी खुर्द, वैधा तथा गुरगी गांव के किसानों की फसलें डूब गईं। हलिया में अदवा, केहजूआ, सपहरा आदि नदियों का जाल बिछा हुआ है। किसान जगदीश सिंह, सुरेश दुबे, शंकर लाल तथा माधो लाल का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड कैफ सिद्दीकी ने बताया कि बांध खुलने से किसानों की फसलें डूबी है, जिसके चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। मुआवजा के लिए किसानों के लैंड केस बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि मिलते ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed