{"_id":"5b75d2de42c7921d3156915f","slug":"41534448350-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने अरंगी सरपती का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने अरंगी सरपती का किया निरीक्षण
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत पर जांच टीम गुरुवार छानबे विकास खंड के अरंगी सरपती पहुंची। जांच टीम में शामिल जिला समाज कल्याण अधिकारी व बाण सागर के सहायक अधिशासी अभियंता मौके पर निरीक्षण किया। मौके पर मिली कमियों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
ग्राम पंचायत के हंस राज ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायत किया था कि गांव मे इंटरलाकिंग खडंजा मरम्मत, नाली निर्माण आदि मेें व्यापक तौर अनियमितता की गई है। साथ ही सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह व बाण सागर परियोजना के सहायक अधिशासी अभियंता गणेश शंकर श्रीवास्तव ने गुरुवार को गांव पहुंच कर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में इंटरलाकिंग खडंजा, स्कूल, कट स्टोन खडंजा मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच अधिकारियों ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड व मौके पर मौजूद प्रधान को दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ कमियां पाई गई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि वस्तु स्थित से जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा।