{"_id":"5b2e8a334f1c1b684d8b7fe4","slug":"41529776691-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंर्तजनपदीय शिक्षको का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंर्तजनपदीय शिक्षको का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम को पत्रक देने पहुंची अध्यापिकाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अंर्तजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक में कहा कि शासन के निर्देश पर उनका मूल जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया है, बावजूद इसके मंडलायुक्त के आदेश के चलते कार्य मुक्त नही किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को वरिष्ठता आदि की काफी हानि पहुंचानी पड़ रही है। हालांकि मंडलायुक्त द्वारा कार्य मुक्त का आदेश जारी करने के बाद बीएसए द्वारा देर रात तक लगभग 157 शिक्षकों को कार्यमुक्त का आदेश जारी किया, जिससे शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों का अंर्तजनपदीय स्थानातरण करने का आदेश दिया था। जिसके बाद घर से दूर नौकरी कर रहे शिक्षकों ने राहत की सांस लिया था। लेकिन जनपद मिर्जापुर में मंडलायुक्त ने बीते 13 जून को जारी आदेश में जिले से अन्यत्र स्थानांतरित हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश पर रोक लगा दिया। जारी आदेश में कहा कि मिर्जापुर और सोनभद्र से स्थानांतरित शिक्षकों को तब तक कार्यमुक्त् न किया जाए जब तक स्वीकृत अध्यापकों के सापेक्ष तैनाती नहीं हो जाती है। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल के आदेश के बाद शिक्षकों को बीएसए द्वारा कार्यमुक्त नहीं किया गया, जिससे उनके पदोन्नति, वरिष्ठता आदि पर प्रतिदिन नुकसान हो रहा था। इसपर शिक्षकों ने बीएसए और शनिवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल से मिलकर रोष जताया। जिलाधिकारी द्वारा मामले की जानकारी मंडलायुक्त को दी गई, जिसके बाद मंडलायुक्त ने शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया। मंडलायुक्त द्वारा आदेश मिलते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने देर रात तक शिक्षकों को कार्यमुक्त आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी कार्यालय खोलकर कार्यमुक्त आदेश जारी किया जाएगा।