फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चौरी माता मूर्ति क्षतिग्स्त कर की सोने की आंख गायब

चौरी माता मूर्ति क्षतिग्स्त कर की सोने की आंख गायब

Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चौरी माता मूर्ति क्षतिग्स्त कर की सोने की आंख गायब
कछवां। क्षेत्र के महामलपुर गांव में गुरुवार को चौरी माता मंदिर परिसर में स्थित दो मूर्तियां और दीवारें क्षतिग्रस्त कर दी गई। मूर्तियों की सोने की आंख भी गायब है। इसकी वीडियो भी वायरल कर दिया गया जिससे गांव में तनाव है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता समेत ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में एहतियात के तौर पर तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव में पूर्वी हिस्से में तालाब के किनारे चौरी माता मंदिर है। मंदिर परिसर में नीम के पेड़ के नीचे चौरी माता की दो मूर्तियां स्थापित हैं। यहां गांव के लोग पूजा करते हैं और कथा होती है। गुरुवार की शाम को गांव की महिलाएं वहां पूजा करने पहुंचीं तो देखा चौरी माता की मूर्तियां टूटीं पड़ी रही। मूर्तियों में लगी सोने की आंख गायब है। मंदिर की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसकी जानकारी होते ही मूर्तियां टूटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव बरैनी, बजहा, बाडापुर, मझवां, केवटाबीर, गडौली, सेमरी आदि गांवों के लोगों के अलावा भाजपा नेता अमरेश केशरी ,आकाश, तरुण आदि जुट गए। वायरल वीडियो के आधार गांव निवासी भाजपा नेता रिशव सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दलित समाज के एक के व्यक्ति के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed