{"_id":"5a81dc794f1c1b8e268b9c8a","slug":"41518460025-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ माले कार्यकर्ता मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ माले कार्यकर्ता मुखर
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामसभा चंदईपुर मझिगवां में गरीब मजदूर व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
माले नेता आशाराम भारती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं कागज पर सिमट कर रह गई हैं। स्वच्छता के नाम पर निर्माण कराए जा रहे शौचालयों में लूट खसोट मची है। ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा 12 हजार रूपये मिल रहे हैं लेकिन शौचालय मानक के अनुसार नहीं बनवाए जा रहे हैं। प्रधान मंत्री आवास के नाम पर भी प्रधानों द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। वहीं पात्रों को दरकिनार कर पैसों के बल पर योजनाओं में अपात्रों को शामिल किया जा रहा है। कहाकि गरीबों को न्याय नहीं मिला तो माले कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। धरना के दौरान पप्पू यादव, राजुकमार मौर्या, शंकर राम देव, शांति, गुड़िया, कीरन, छविया, दुलारी, गीता, विजय शंकर, सरिता, गुंजा, राजेश आदि शामिल रहे।