{"_id":"5a39629b4f1c1bc8678c27e3","slug":"41513710235-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने रंगो से उकेरी मनोहारी कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने रंगो से उकेरी मनोहारी कृतियां
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में मंगलवार को मालवीय जयंती समारोह मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।
विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओ.पी. सिंह के निर्देशन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा एक से तीन, कक्षा चार से सात एवं कक्षा आठ से कक्षा 12 के अलग-अलग समूह बनाए गए थे। महापुरुषों विशेष कर विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय, राष्ट्रीय प्रतीकों, प्रकृति एवं पर्यावरण और 21वीं सदी में शिक्षा के मंदिरों पर आधारित परिकल्पना पर स्कूली बच्चों ने रंगों से विभिन्न आकृतियां उकेरीं। विजेताओं को मालवीय जयंती 25 दिसंबर के दिन दक्षिणी परिसर में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र सलाहकार डा. अजय कुमार सिंह, छात्रावास समन्वयक डा. सोमू सिंह, सहायक कुलसचिव डा. शार्दूल चौबे, डॉ. अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।