फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, चालक घायल

डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, चालक घायल

Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट क्षेत्र के बाईपास त्रिमोहानी सिकिया पर अंधे मोड़ के समीप शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे अनियंत्रित टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और पीएचसी में भर्ती कराया गया। डिवाइडर पर लटक रहे टैंकर से गिर रहे डीजल से दोनों तरफ मार्ग पर फैल गया। खबर मिलते ही ग्रामीण डब्बा लेकर डीजल भरने के लिए दौड़ पड़े। सड़क पर फैले डीजल से लगभग दो दर्जन बाइक सवार फिसल कर घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर मिट्टी डालने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। अलीनगर डीपो से डीजल भरकर टैंकर चालक फिरोज सोनभद्र चोपन स्थित रेलवे को सप्लाई करने जा रहा था। चालक के अनुसार ट्रायराड टूटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसकी टंकी फट गई जिससे डीजल जमीन पर गिरने लगा। डीजल सड़क पर बहता देख ग्रामीण गैलन, बाल्टी वगैरह लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीण किसी घटना से अंजान होकर बीच सड़क पर डीजल इकट्ठा करने में जुट गये। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक सिंह ग्रामीणों को हटाने को लेकर हलकान होते रहे। कुछ देर बाद अलीनगर मुगलसराय निवासी टैंकर चालक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच कर गैलन व ड्रम में डीजल भरने लगे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर को सड़क के किनारे पटरी पर हटाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed