{"_id":"595d395b4f1c1bfc018b46f8","slug":"41499281755-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। विकास खंड नरायनपुर के अल्हउआं ग्राम पंचायत स्थित कोटे की दुकान पर राशन व मिट्टी का तेल न मिलने से नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार पिछले कई महीनों से राशन व केरोसिन नहीं बांट रहा है। शिकायत के बावजूद कोटेदार मनमाना रवैया अपनाए हुए है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चुनार को पत्रक सौंपा।
ग्राम प्रधान सुचित कुमार पांडेय का आरोप है कि अल्हउआं गांव का कोटेदार अशोक कुमार जो पिछले कई महीने से पात्रों को राशन व केरोसिन का वितरण नहीं कर रहा था। जिसकी कई बार ग्रामीणों ने शिकायत किया लेकिन बार-बार बहानेबाजी करके पात्रों का राशन बाजार में बेच देता था। कोटेदार के इस मनमाने रवैये से आजीज आकर बुधवार की सुबह सैकड़ो ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों मे बुद्धिराम, सुभाष, बनारसी, पप्पू, दीपनरायन, राजेश, जवाहर लाल, कौशल्या, रेखा, सीमा, सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन