{"_id":"5953fedf4f1c1b93718b4685","slug":"41498676959-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शत-प्रतिशत कराए नामांकन-जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शत-प्रतिशत कराए नामांकन-जिलाधिकारी
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराएं। कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहने पाए। अभियान को सफल बनाने में सभी खंड शिक्षा अधिकारी जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा नामांकन से वंचित पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल चलो अभियान की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एक जुलाई से सात जुलाई तक स्कूल चलो अभियान प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव भी मनाया जा रहा है, इसलिए स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जाने वाली रैलियों में वन महोत्सव तथा स्वच्छता मिशन को सम्मिलित करते हुए बच्चों की रैली निकाली जाये। बच्चों के हाथ में पौधा लगाने व उसके महत्व तथा स्वच्छता से संबंधित स्लोगन की पटिका भी दी जाये तथा इन तीनों कार्यक्रमों से संबंधित बच्चों से नारे भी लगवाये जाये। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नामांकन हेतु बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए गांव का परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर, पल्स पोलियो रजिस्टर, इन्द्र धनुष योजना के रजिस्टर से मिलान कर बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि वनमहोत्सव, स्वच्छता अभियान, स्कूल चलों अभियान से संबंधित स्लोगन तथा प्ले कार्ड 30 जून तक सभी संबंधित अधिकारी छपवा कर जनपद के प्रत्येक स्कूलों में किसी भी दशा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री गढ़मुक्तेश्वर गंगा के किनारे गांव में पांच जुलाई को ट्रिप्लान्टेशन का शुभारंभ करेंगे। शासन के मंशानुरूप पांच जुलाई से प्रत्येक 22 सौ स्कूलों में 40 - 40 पौधे लगाये जाएंगे। इसी प्रकार 134 गंगा के किनारे गांवों में भी पेड़ लगवाया जाये, जिसके लिए डीएफओ ग्रामवार पौधा उपलब्ध करायेंगे। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।