फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   39 sample sent, 13 report negative

39 का भेजा गया सैंपल, 13 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
39 sample sent, 13 report negative
मिर्जापुर। जिले से बुधवार को 39 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। साथ ही 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कछवां के पीर खां वार्ड निवासी संक्रमित महिला के पति की रिपोर्ट बुधवार को पांच दिन बाद भी नहीं आई। बुधवार को भी बाहर से आने वाले लोगों को सिलसिला जारी रहा। सभी को पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, लालगंज के शेल्टर होम भेजकर में जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिले से अब तक 697 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 534 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 15 सैंपल वाराणसी लैब और बाकी प्रयागराज मेडिकल कालेज लैब में लंबित है। जिस रिपोर्ट का सभी को इंतजार है, वो रिपोर्ट नहीं आ रही है। संक्रमित महिला के पति और उसके दूसरे देवर की रिपोर्ट बुधवार को भी नहीं आई। बुधवार को लोहंदी क्वारंटीन सेंटर से 17 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा संक्रमित युवक के गांव महेवा से उसके संपर्क में आए तीन लोगों का सैंपल लिया गया। लालगंज शेल्टर होम में बाहर से आने वाले संदिग्धों में 19 का सैंपल लिया गया। सभी सैंपल को प्रयागराज मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा गया। बुधवार को लंबित 13 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी रिपोर्ट विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की है। जिले में इस समय कोरोना के छह मरीज भर्ती है। इसमें मिर्जापुर के चार, भदोही और सोनभद्र एक-एक संक्रमित है।
विज्ञापन

पीएसी में कराया गया सैनिटाइजेशन
मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के निर्देशानुसार सेनानायक सुभाष चन्द्र शाक्य ने बुधवार को पीएचसी परिसर का सैनिटाइजेशन करवाया। इसमें प्रशासनिक भवन, बैरकों, भोजनालयों, मनोरंजन गृह, जलपान गृह,पुलिस माडर्न स्कूल, वाहिनी क्वार्टर गार्द,वाहिनी स्टोर,परिवहन शाखा के वाहनों, पीएसी कैंटीन, राशन की दुकान, धोबी, बारबर की दुकान, आरटीसी क्लास रूमों, बहुद्देशीय हाल, गैस एजेंसी, गैस गोदाम, महिला कल्याण केन्द्र, शौचालयों गेट, आवासीय परिसरों आदि स्थानों पर फायर ब्रिगेड से छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से लौटे युवक की हुई जांच
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के मंगलवार की देर रात एक युवक पानीपत से लौटने के बाद सीएचसी में पहुंचा तो डॉक्टर उसका लक्षण देख उसे कोरोना सन्दिग्ध बताते हुए जांच के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां उसका सैम्पल लिया गया। क्षेत्र निवासी एक युवक राजस्थान के पानीपत में काम करता था। लॉक डाउन होने पर वह सोमवार की रात अपने घर आया। मंगलवार की रात उसकी तबियत खराब होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने उसकी जांच की तो उसका तापमान 47 डिग्री मिला।

...................
निजी बस से पश्चिम बंगाल गए 30 लोग
मिर्जापुर। नगर के गणेशगंज बाजार में सराफा का काम करने वाले 30 मजदूरों का परिवार निजी बस लेकर पश्चिम बंगाल में के लिए रवाना हुए। मजदूरों ने भदोही से निजी बस मंगाया। सभी लोग राशन और पानी लेकर रोडवेज पहुंचे। बस रोडवेज पहुंचने पर सभी दोपहर में रवाना हुए।
................................
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
आईसोलेशन में छह पाजिटिव - महिला, महिला का पुत्र, उसका देवर, मुंबई से लौटा युवक, भदोही का युवक, सोनभद्र से आया युवक।
क्वारंटीन किए गए-50 - ( लोहंदी शेल्टर होम में ), पांच ( विंध्याचल क्वारंटी सेंटर में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed