{"_id":"66ac05549c7f8ea71e072b26","slug":"376-new-villages-included-in-master-plan-2031-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-119971-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महायोजना-2031 में 376 नए गांव शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महायोजना-2031 में 376 नए गांव शामिल
विज्ञापन
मिर्जापुर। अटल मिशन योजना के तहत मिर्जापुर-विंध्याचल विकास प्राधिकरण महायोजना-2031 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही महायोजना में अब आसपास के 376 गांव शामिल हो जाएंगे। पहले 68 गांवों को महायोजना में शामिल करने का प्रस्ताव था। अब इसमें 306 गांव और जोड़ दिए गए हैं। इससे आसपास के गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिल सकेगी।
महायोजना-2031 में प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा तक, चुनार में कोटवां और मड़िहान में विंध्य विश्वविद्यालय के देवरी तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसी प्रकार दक्षिण में लालगंज तथा पूरब में कछवां तक के गांव महायोजना में शामिल हो जाएंगे। इसमें गंगा के किनारे से लेकर शहर की सीमाओं तक होते हुए रानीबारी, राजापुर, गोपालपुर, अनंतपुर, सिरसी बघेल, टिकरी, वीरमउआ पड़रा हनुमान, पड़रा कंगाल, शाहपुर, इंदरपुर, देवापुर पचवल, ककराही, खजुरी, किरतारतारा, मसारी, मेऊली, अखंड पूरा, लपसी, गंगाउत आदि गांव शामिल हैं। महायोजना में आवासीय और व्यवसायिक भवनों के साथ ही स्कूल, कार्यालय, पार्क और खुली जगह का भी चिह्नांकन किया गया है। नदी तट, पार्क, खेल मैदान, स्टेडियम, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल और बगीचे के लिए जगह निर्धारित हैं। मॉल, पार्क, अस्पताल, स्कूल, चौड़ी-चौड़ी सड़कों के अलावा नगर के बाहर औद्योगिक और हरित क्षेत्र भी बनाने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण के सचिव नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पुनरीक्षित मिर्जापुर-विंध्याचल विकास प्राधिकरण महायोजना-2031 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।