फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   36 deaths a year in the district Prsutaon

जनपद में एक वर्ष में 36 प्रसूताओं की मौत

Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 36 deaths a year in the district Prsutaon
रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज - फोटो : mirzapur
स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद पिछले एक वर्ष के अंदर 36 प्रसूताओं की डिलीवरी के समय या उसके बाद  मौत हो चुकी है। इससे समझा जा सकता है कि अधिकारी और कर्मचारी किस जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। यही स्थिति रही तो शासन द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं पर पूरी तरह से पानी फिर जाएगा। 
विज्ञापन



जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान 36 प्रसूताओं की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें वर्ष 2014-15 के दौरान जिन 36 महिलाओं ने प्रसव के दौरान  दम तोड़ा उनमें अधिकांश गरीब महिलाएं बताई जा रही हैं।
विज्ञापन



बता दें कि शासन द्वारा मातृ शिशु दर में कमी लाने के लिए एनआरएचएम योजना चलाई जा रही है। जिसमें जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय टीकाकरण योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से उन्हें पोषाहार मुहैया कराया जा रहा है। फिर भी मातृ मत्युदर में कमी नहीं आ रही है। महिलाओं की मौत होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लापरवाही से काम करना बताया जा रहा है। सबसे अधिक लापरवाही आशा एवं एएनएम बरत रही हैं जो महिलाओं के गर्भवती होने के दौरान उन पर ध्यान नहीं देती हैं। समय से पहले कोई जांच नहीं करती हैं।



खानापूर्ति करते हुए डिलीवरी का समय आने पर उसे चिकित्सालय लेकर पहुंच जाती हैं। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं में खून की अधिक कमी हो जाती है, जिसके  चलते वह एनिमिया का शिकार हो जाती है और डिलीवरी के दौरान उनकी जान चली जाती है।


डीएम राजेश सिंह ने भी इसे एक गंभीर मामला बताया है। उन्होंने ऐसी घटनाओं में कमी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed