फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   33 corona positives including PAC , health workers

पीएसी का जवान, स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 33 कोरोना पाजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
33 corona positives including PAC , health workers
मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार 35वें दिन पीएसी कर्मी, अस्पताल कर्मी पाजिटिव मिले। 33 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 865 हो गई है। रविवार को 11 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 349 हो गई है। एक्टिव केस 502 है। 335 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को ग्राफ तेजी से बढ़ा रहा है। हाल ये है कि इस समय एक्टिव केस की संख्या 500 के पार हो गई है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को एक हजार 46 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 33 पाजिटिव पाए गए है। इसमें एक की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में सरोई विजयपुर से एक महिला, बहेरा विजयपुर से एक पुरुष व एक महिला, कलना दुबे विजयपुर से एक पुरुष, घंटाघर से एक पुरुष व एक महिला, लालगंज बीडीओ कार्यालय से एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष, पीएचसी चुनार से एक पुरुष, लाल दरवाजा चुनार से पांच पुरुष व एक महिला, करनैल गंज चुनार से एक पुरुष, इमिलियाचट्टी से एक पुरुष, चुनार से दो पुरुष, परमापरु से एक पुरुष, सेमरा चील्ह से एक महिला, बबुरा छानबे से एक र्पुुष, जिला अस्पताल से एक पुरुष, रतनगंज से दो महिला, 39वीं वाहिनी परिसर से एक पुरुष,कछवां बाजार से एक महिला, आवास-विकास कालोनी से एक महिला, पड़रा हनुमान से एक पुरुष, नदेसर वाराणसी से दो पुरुष व एक महिला है। 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें वास्तु बिहार से दो पुरुष, कामता प्रसाद गली से एक पुरुष, डंगहर से दो पुरुष व दो महिला, घंटाघर से एक महिला, मुकेरी बाजार से एक महिला, टटहाई रोड से एक पुरुष, इमलहा से एक महिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed