{"_id":"5b9ffb80867a557ffa246167","slug":"31537211264-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह होते ही फिर से शाम की बातें करेगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह होते ही फिर से शाम की बातें करेगा...
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में रविवार की रात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम की शुरुआत अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित की गई। कवियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ के कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। कानपुर केकवि विनोद श्रीवास्तव ने धर्म छोटे-बड़े नहीं होते, जानते तो लड़े नहीं होते.. सुनाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इलाहाबाद के कवि दिनेश पांडे उर्फ नजर इलाहाबादी ने - आंखों में आंसू भी होंगे जज्बात तो आने दो, पूरे सारे सपने होंगे रात तो आने दो.. सुनाकर वाहवाही लूटी। युवा कवि शुभम श्रीवास्तव ने सुबह होते ही फिर से शाम की बातें करेगा, दलीलों में नए इल्जाम की बात करेगा.. सुनाई। गीतकार गणेश गंभीर ने आज तुम्हारी स्मृतियों को शत शत नमन करता हूं.. सुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वाराणसी के कवि झगडू भैया ने तेरी दमकता देखूं चुटकी भर सिंदूर.. सुनाकर दहेज प्रथा के विरुद्घ आवाज उठाई। संचालन करते हुए कवि लल्लू तिवारी ने वादा कर तो उसे निभा प्यारे.. सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे ने की। संयोजक मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीओ रामचंद्र राम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू, सूर्यबली सिंह ,रामेश्वर सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश्वर सिंह, दिव्या सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।